आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के रामपुर स्थित होटल राजमहल की छवि धूमिल करने वालो पर अब होटल प्रबंधन सख्त हो गया है। होटल स्वामी मेहरबान अली ने बताया की उनके होटल की लोकप्रियता से कुछ लोग बौखला गए थे जिसके चलते एक मामूली केस को बढ़ाचढ़ा कर पेश किया गया इतना ही नहीं तरह तरह के आरोप लगाकर होटल को बदनाम करने की बड़ी साजिश रचि गई। उन्होंने कहा की वह जल्द ही इस साजिश का पर्दाफाश करेंगे। मेहरबान अली ने कहा की राजमहल होटल ने बेहद कम समय में बड़ी उपलब्धि हासिल की है लेकिन कुछ लोग इस लोकप्रियता को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे है। उन्होंने निर्णय लिया है की उत्तराखंड के देहरादून और हरिद्वार में भी जल्द ही राजमहल के नाम से होटल बनाये जाएंगे। उन्होंने कहा की राजमहल होटल में बाहर से आने वाले लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए भी ख़ास इंतज़ाम किये गए हैं होटल का स्विमिंग पूल आज भी लोगों की पहली पसंद बन चूका है उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पर्यटक आते है जो राज महल होटल में आना नहीं भूलते होटल का अनुशासन और यहाँ का स्टाफ बहुत ही निपुण है। उन्होंने बताया की उन्हें यहाँ तक पहुँचने में काफी संघर्ष करना पड़ा। जो आज भी उन्हें याद है!





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।