आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर के खेड़ीशिकोहपुर गांव में कांग्रेस नेता राव रिफाकत को आज सपूर्दे ख़ाक कर दिया गया! एक तरफ जहाँ उनके जनाज़े में हज़ारो की भीड़ उमड़ी वहीं कई राजनैतिक दलों के नेता भी पहुंचे!ग़मगीन माहौल में राव रिफाकत को सपूर्दे ख़ाक कर दिया गया! उनके निधन पर जहाँ पूरे क्षेत्र के लोग शोक में डूबे रहे गांव में सन्नाटा पसरा था! पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,भगवानपुर से भाजपा नेता सुबोध राकेश, जवालापुर कांग्रेस विधायक रवि बहादुर, कांग्रेस नेता अभिषेक राकेश के अलावा कई नेता पहुंचे!गौरतलब है की लम्बी बिमारी के चलते देर रात एक हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया था!राव रिफाकत और उनका परिवार हमेशा कांग्रेस पार्टी से जुड़ा रहा यही कारण था की राव रिफाकत का हरीश रावत और उनके परिवार से बेहद ख़ास लगाव रहा!जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को उनके निधन की सुचना मिली तो वह तुरंत खेड़ी शिकोहपुर के लिए रवाना हो गए!हरीश रावत ने कहा की उन्होंने आज एक अच्छा भाई खो दिया राव रिफाक़त की भरपाई अब नहीं हो पाएगी!पार्टी के लिए भी रिफाक़त भाई की कमी हमेशा खलेगी!उन्होंने कहा की रिफाकत का खेड़ी के सोलानी नदी के पूल को लेकर हमेशा ज़ोर रहा!जब पूल नहीं था तब वह नदी नालों से होकर गांव में आते थे!आज उनकी कोशिश से सोलानी नदी के साथ साथ घाड क्षेत्र के सभी पूल बने हैं!हरीश रावत ने कहा की रिफाकत ने अपने लिए कुछ नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास पर अधिक ज़ोर दिया! इस अवसर पर गढ़मीरपुर, सलेमपुर, रायपुर, खुजनावर, छूटमलपुर, सिकरोढा आदि के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे!





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।