आरिफ नियाज़ी।
देहरादून – डेपुटेशन के आधार विभिन्न नगर पालिकाओं में अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे शाहिद अली को शासन द्वारा उनके मूल पद लिपिक पर वापस भेज दिया गया है। शाहिद अली वर्तमान में नगर पालिका जसपुर जिला ऊधम सिंह नगर में अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उत्तराखंड शासन के उप सचिव प्रदीप कुमार शुक्ल ने शाहिद अली की मूल पद पर वापसी का आदेश जारी करते हुए इंगित किया है कि उनको विभागीय नियमों की पर्याप्त जानकारी नहीं है तथा कार्य के प्रति लापरवाही बरतना उनकी कार्यशैली में शामिल है । जारी आदेश में उन्हें मूल पद पर वापस भेजते हुए उपजिलाधिकारी को चार्ज दिया गया है। ज्ञात हो कि शाहिद अली नगर पालिका मंगलौर में मृतक आश्रित कोटे में लिपिक नियुक्त हुए थे और अपनी तिकड़म के द्वारा अधिशासी अधिकारी के पद का चार्ज ले लिया। एक समय सत्ता के गलियारों में उनकी जबरदस्त पकड़ रही है। अपनी पहुंच के बल पर किसी समय जनपद हरिद्वार की तीन तीन नगरपालिकाओं का चार्ज संभाल चुके शाहिद अली पर नगरपालिका मंगलौर के अधिशासी अधिकारी के रूप में कार्यरत रहने के दौरान वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे थे। शासन द्वारा जांच में वह दोषी भी पाये गये थे। जिस पर कार्यवाही शासन स्तर पर लम्बित है।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।