आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर तहसील प्रशासन अब सरकारी भूमि को चिन्हित कर जल्द ही कब्ज़ा मुक्त करायेगा इसके लिए तहसील प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है!
भगवानपुर उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी के आदेश एवं सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत के आधार पर ग्राम नौकराग्रंट में ग्राम समाज की भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराया गया है!यहाँ दो व्यक्तियों पर अवैध कब्जे के गंभीर आरोप लगे थे! नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता ने बताया की नौकराग्रंट गांव निवासी जोगेश कांबोज पुत्र सेवाराम और सरदार मित्तर सिंह पुत्र मलखान पर ग्राम समाज की सरकारी जमीन पर कब्ज़े के गंभीर आरोप थे जिसे तहसील प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए आज तहसील प्रशासन और पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची! दोनों ने गांव में 520 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध रूप से पक्का निर्माण करके दोनों के द्वारा कब्जा किया गया था जिसको जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया है साथ में निरीक्षक लेख चंद गुप्ता एवं ओमप्रकाश पटवारी सुभाष चौहान एवं ललित कुमार तथा अतिक्रमण करता एवं ग्राम प्रधान ग्राम वासी मौके पर उपस्थित रहे! आज की कार्यवाई से कब्ज़े धारियों में दिनभर हड़कंप मचा रहा!





More Stories
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने पार्टी संगठन की मज़बूती के लिए जिले वार की समीक्षा।