भगवानपुर के भलस्वागाज़ गाँव के पास आम के बाग़ से चार पेड़ कटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है! वन विभाग और उधान विभाग के द्वारा केस दर्ज करने के बाद अब आरोपी ठेकेदारों ने वन दरोगा पर 45हज़ार की रिश्वत लेकर चार वाहन छोड़ने का गंभीर आरोप लगाकर सनसनी मचा दीं है! ठेकेदार मेहरचंद ने आरोप लगाया की उसने बलस्वागाज़ में आम के चार पेड़ काटे थे जिसकी अनुमति उसके पास नहीं थी लेकिन इसकी सुचना वन विभाग को मिली तो वन विभाग की टीम मौक़े पर पहुंची और पेड़ पातन की अनुमति मांगी जिसे वह नहीं दिखा पाए इसी दौरान मौक़े पर अफरातफरी मच गई! आरोप है की वन दरोगा ने चारो वाहन छोड़ने के एवंज़ में 80 हज़ार मांगे जिसके चलते 45 हज़ार मौक़े पर ही दे दिए गए जबकि बाकी के दो दिन बाद देने का समय दिया था उसके बावजूद भी उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है जो विभाग द्वारा बड़ी लापरवाही की गई है! उन्होंने कहा की इसकी शिकायत वह आगे बड़े अधिकारियों से भी करेंगे! गौरतलब है की सोमवार की शाम को वन दरोगा आशुतोष निम की टीम द्वारा भलस्वागाज़ में चार आम के कटे अवैध पेड़ मौक़े से बरामद हुए थे जिसके चलते वन विभाग की टीम ने अकरम, मेहर चंद,शमीम और आमिर समेत सात लोगों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया था!फिलहाल उद्यान विभाग ने भी भलस्वागाज़ के बाग़ मालिक बन सिंह को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है! वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है की आरोपी वन तस्करों के खिलाफ पहले भी विभाग में कई केस दर्ज है जल्द ही वन विभाग की टीम बड़ी कार्यवाही करेगी! पैसे लेने के सभी आरोप झूठ और बेबुनियाद है!





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।