Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर पुलिस के दरोगा नरेन्द्र राठी ने ज़मीन पर पड़े पड़पते बेहोश व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल,परिजनों को दी गई सुचना

Spread the love

 

आरिफ़ नियाज़ी।

मांगलौर कोतवाली में तैनात अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी मय पुलिस टीम के साथ नहर पुल मंगलौर पर कावड़ मे ड्यूटी में तैनात थे! इसी दौरान सुबह सवेरे एक व्यक्ति नहर पुल मंगलौर के पास नहर पटरी पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा जिसके मुंह से खून निकलने लगा। और हाथ पैर फड़फड़ाने लगे । अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचे तथा पुलिस सहायता केंद्र के पास स्थित अस्थाई अस्पताल से एंबुलेंस त्वरित बुलवाकर उक्त व्यक्ति को एंबुलेंस में रखवा कर बहुत ही त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति की जान बचाने हेतु राजकीय अस्पताल भिजवाया गया । जानकारी करने पर उक्त व्यक्ति का नाम पृथ्वी पुत्र हरनंद निवासी ग्राम थीथोला थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार उम्र करीब 56 वर्ष ज्ञात हुआ है। पुलिस की उपरोक्त त्वरित कार्रवाई से आने जाने वाले कांवड़ियों की भीड़ लग गई थी। पुलिस की तुरंत कार्रवाई से सभी कावड़िया प्रभावित हुए एवं कावड़ियाओं द्वारा, आने जाने वाले व्यक्तियों द्वारा, नहर पुल मंगलौर पर नियुक्त अस्थाई अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा, पुलिस के तुरंत कार्रवाई को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस का दिल से धन्यवाद किया , पुलिस के कार्य की सराहना की गई। गुप्त व्यक्ति के परिजनों को सूचना भी दे दी गई है।

बेहोश व्यक्ति का नाम,पृथ्वी पुत्र हरनंद निवासी ग्राम थीथोला थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार उम्र करीब 56 वर्ष पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी, पीआरडी फसीउजमा, सिपाही राजकुमार आइटीबीपी,
SPO सन्नी देव सैनी आदि मौजूद रहे!

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369