Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर के भलस्वा गाज़ गाँव में देर रात वन तस्करो ने आम के बाग़ को बनाया निशाना, वन विभाग की टीम को देख सभी आरोपी मौक़े से हुए फरार, सात पर हुआ केस दर्ज, अकरम ठेकेदार की सरगर्मी से तलाश

Spread the love

 

 

आरिफ नियाज़ी।

भगवानपुर क्षेत्र में वन तस्करों के होंसले इतने बुलंद है की वह दिन हो या रात आम के बाग़ को ठिकाने लगाने में लगे हुए है सुचना मिलने पर देर रात भलस्वागाज गाँव में पहुंची वन विभाग की टीम को देख वन तस्कर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर अंधेरे का लाभ उठाकर मौक़े से फरार हो गए! फिलहाल वन विभाग की टीम ने वन तस्कर अकरम अली, अकरम , मेहर चंद, शमीम, आमिर, एवं तीन अन्य हैंअकरम समेत सात लोगों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दीं है! वन विभाग की टीम ने मौक़े से चार आम के पेड़ अवैध रूप से कटे हुए बरामद किये है जिन्हे रूड़की रेंज में भेजा गया है!हालाँकि वन विभाग की टीम वन तस्करों की सी डी आर से उनके मोबाईल फोन की जानकारी भी जुटा रही है जिसमें आम बाग़ के मालिक का नाम भी शामिल है! इतना ही नहीं इसमें कितने लोग शामिल थे आम के बाग़ मालिक के अलावा वन विभाग की टीम ने अकरम ठेकेदार निवासी बढेड़ी के खिलाफ सख्त कार्यवाई करते हुए उस पर शिकजा कसना शुरू कर दिया है! अकरम ठेकेदार पर पहले भी कई केस दर्ज है!जिसे वन विभाग की टीम ने गंभीरता से लिया है!
दरअसल वन रेंजर रूड़की विनय राठी को बीती रात सूचना मिली थी की भलस्वागाज गाँव में आम के बाग़ को वन तस्कर रात के समय में निशाना बना रहे है जिसकी सुचना उन्होंने तत्काल वन दरोगा आशुतोष निम को दीं सुचना मिलते ही आशुतोष निम वन रक्षक शिल्पा सैनी, दिनेश कुमार शुभम आदि को मौक़े पर लेकर पहुंचे तो उनके पेड़ देखकर होश उड़ गए समय रहते वन विभाग की टीम ने मौक़े पर पहुंचकर आम के बाग़ को कटने से बचा लिया! नहीं तो वन तस्कर रात भर में पूरे बाग़ को ही काट ड़ालते! ख़ास बात यह है की वन तस्करो ने पुलिस प्रशासन को कावड़ मेला में व्यस्त होने का लाभ उठाते हुए आम के बाग़ को ठिकाने लगाने का मंसूबा बनाया होगा! वहीं आशुतोष निम ने सभी कटे पेड़ों को रूड़की वन रेंज में भेजा है सात लोगों के खिलाफ नामज़द केस दर्ज किया गया है मुखबिर द्वारा विभागीय टीम को सूचना मिल रही है की जल्द ही इसी बाग़ को पुन वन तस्कर निशाना बना सकते है! वहीं वन दरोगा आशुतोष निम ने बताया की अकरम निवासी बढेड़ी के आलावा अन्य सात आरोपियों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किये गए है आरोपियों को किसी तरह से बख्शा नहीं जाएगा! अकरम के खिलाफ विभाग को कुछ और भी अन्य पुखता सबूत मिले है जिसके खिलाफ विभाग बड़ी कार्यवाई करेगा! वहीं ट्रैक्टर ट्रॉली आम के बाग़ से फरार हुए चालक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है उस पर भी विभाग की टीम केस दर्ज करेंगी! वन तस्कर इस लकड़ी को यूपी में बेचने की तैयारी मे थे

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369