आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। कावड़ पटरी पर एक तरफ जहाँ सभी सामाजिक संगठन कावड़ियों की सेवा में भण्डारे और चिकित्सा शिविर लगा रहे है वहीं प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा भी शिवभक्तो को फल खीरऔर कोल्ड ड्रिंक्स वितरित की गई!इस दौरान प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट के सभी कार्यकर्ता बेहद उत्साहित नज़र आए! फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने जयकारा वीर बजरंगी, हर हर महादेव, शंकर भगवान की जय के उद्घोष भी लगाए!
इस मौक़े पर प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष विकास त्यागी ने कहा की उनका ट्रस्ट लगातार सामाजिक कार्य कर रहा है शिवभक्तों की सेवा में भी ट्रस्ट ने अपनी अहम् भूमिका निभाई है ट्रस्ट की पूरी टीम शिवभक्तों की सेवा में जुटी रही है शिवभक्तो की सेवा करने से शिव जी भी प्रसन्न रहते है भगवान शिव सभी की मनोकामना पूर्ण करें!इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक सहदेव त्यागी ने कहा कि प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट के साथियों से प्रेरणा लेकर आज प्रसाद वितरण कार्यक्रम कर जा रहा है ट्रस्ट के लोग सामाजिक और धार्मिक कार्यो में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते है! जो आगे भी जारी रहेगा!वहीं
पंकज सिंघल ने कहा कि शिवभक्तो की सेवा करने से भगवान शिव भी प्रसन्न होते है इसलिए शिवभक्तो की सेवा करने से बड़े आनंद की अनुभूति होती है उन्होंने कहा की सनातन धर्म में अतिथि का बड़ा सम्मान है शिव भक्त भी हमारे अतिथि है!
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विक्रांत पुंडीर ने कहा मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है इस अवसर पर डॉ. कुलदीप त्यागी, सौरभ त्यागी, हार्दिक त्यागी, हर्षित शर्मा, मनोज शर्मा, वेदांत अर्णव विश्वजीत पवार, आशु चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।