आरिफ नियाज़ी।
रूड़की कावड़ पटरी पर आस्था का सैलाब उमड़ा है वहीं कुछ समाजसेवी और राजनैतिक पार्टियों के साथ साथ सरकारी महकमे भी शिवभक्तो की सेवा के लिए भण्डारे और चिकित्सा शिविर आयोजित कर रहे है!आज रूड़की कावड़ पटरी पर बोट क्लब के पास राउंड टेबल द्वारा भी कावड़ पटरी पर कावड़ सेवा शिविर लगाया गया! इस कावड़ सेवा शिविर में राउंड टेबल की टीम पूरी आस्था के साथ शिवभक्तों की सेवा में जुटी नज़र आई!इस शिविर में बड़ी संख्या में शिवभक्त कोल्ड ड्रिंक्स के साथ साथ शुद्ध पीने के पानी का लाभ उठा रहे थे!इस मौक़े पर राउंड टेबल के चेयरमैन आशीष मित्तल का इस सेवा शिविर में विशेष सहयोग रहा है जिसमें सभी सुबह से ही शिवभक्तों की सेवा में नज़र आए! इस दौरान आशीष मित्तल ने बताया की वह हर बार शिवभक्तो के लिए कावड़ सेवा शिविर लगाते है जिसमें फल और शुद्ध पीने का पानी और अन्य प्रसाद हर समय उपलब्ध रहता है!उन्होंने कहा की शिवभक्तों की सेवा से उन्हें काफी आनंद मिलता है वह शिवभक्तो की सेवा में हर समय दिन हो या रात लगे रहते है!उन्होंने कहा की उनकी टीम की कावड़ सेवा शिविर में अहम् भूमिका रहती है लेकिन और लोगो को भी इस तरह के कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए!उन्होंने कहा की भगवान् शिव के आशीर्वाद से उन्हें शिवभक्तों की सेवा करने में बड़ा आनंद मिलता है आगे भी वह इसी तरह की सेवा लगातार वह करते रहेंगे! इस कावड़ सेवा शिविर में बड़ी संख्या में लोग शिवभक्तो की सेवा में मौजूद रहे! इस मौक़े पर आशीष मित्तल की पत्नी श्रीमती अपूर्वा मित्तल, प्रमुख समाज सेवी राम अग्रवाल,सचिव कुणाल सहदेव उनकी पत्नी श्रस्टी सहदेव,कोषाध्यक्ष पुलकित सिंगल,पत्नी शुभांगी सिंगल, उपाध्यक्ष विभोर अग्रवाल,पत्नी यशस्वी अग्रवाल,अनुग्रह गुप्ता पत्नी मानसी गुप्ता, नमन मित्तल,पत्नी उपासना मित्तल,कार्तिक अग्रवाल,अमन सिंघल,अर्पण गुप्ता,पत्नी स्पर्श गुप्ता,अक्षत जैन, पत्नी अदिति गुप्ता आदि मौजूद रहे!





More Stories
भाजपा की प्रचंड जीत से देहरादून में जश्न का माहौल,*दर्जाधारी राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने ढोल की थाप पर किया जमकर डांस।
उत्तराखण्ड के हज यात्रियों में भारी उत्साह, प्रस्थान, 305 जायरीन मदीना मुनव्वरा के लिए रवाना।
रूड़की के पुहाना में ग्लोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और श्यामवीर सैनी ने किया शुभारम्भ, अल्ट्रासाउंड की रहेगी सुविधा।