आरिफ नियाज़ी।
रूड़की कावड़ पटरी पर आस्था का सैलाब उमड़ा है वहीं कुछ समाजसेवी और राजनैतिक पार्टियों के साथ साथ सरकारी महकमे भी शिवभक्तो की सेवा के लिए भण्डारे और चिकित्सा शिविर आयोजित कर रहे है!आज रूड़की सिंचाई विभाग नलकूप खंड द्वारा भी कावड़ पटरी पर कावड़ सेवा शिविर लगाया गया! इस कावड़ सेवा शिविर में नलकूप खंड की टीम पूरी आस्था के साथ शिवभक्तों की सेवा में जुटी नज़र आई!इस शिविर में बड़ी संख्या में शिवभक्त भोजन के साथ साथ शुद्ध पीने के पानी का लाभ उठा रहे है!इस मौक़े पर सिंचाई नलकूप खंड की अधिशासी अभियंता श्रीमती मेनका नेगी गुंसोला, एस डी ओ शोभित धीमान, जे ई सुशील सैनी, जे ई विनय कुमार, जे ई रविन्द्र कुमार,ठेकेदार कुलदीप सैनी, लोकेशवर विजय,अकबर, सौरभ आदि का इस सेवा शिविर में विशेष सहयोग रहा है जिसमें सभी कर्मचारी सुबह से ही शिवभक्तों की सेवा में नज़र आए! इस दौरान जे ई सुशील सैनी ने बताया की वह हर बार शिवभक्तो के लिए कावड़ सेवा शिविर लगाते है जिसमें भोजन, फल और शुद्ध पीने का पानी हर समय उपलब्ध रहता है!उन्होंने कहा की शिवभक्तों की सेवा से उन्हें काफी आनंद मिलता है वह शिवभक्तो की सेवा में हर समय दिन हो या रात लगे रहते है!उन्होंने कहा की उनके विभाग की कावड़ सेवा शिविर में अहम् भूमिका रहती है लेकिन और लोगो को भी इस तरह के कार्यो में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए!उन्होंने कहा की भगवान् शिव के आशीर्वाद से उन्हें शिवभक्तों की सेवा करने में बड़ा आनंद मिलता है आगे भी वह इसी तरह की सेवा लगातार वह करते रहेंगे! इस कावड़ सेवा शिविर में बड़ी संख्या में लोग शिवभक्तो की सेवा में मौजूद रहे! नलकूप खंड रूड़की के सभी कर्मचारी अपने अपने सहयोग से इस शिविर का आयोजन करते है जिसमें उन्हें बड़ा आंनद आता है!





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।