आरिफ नियाज़ी।
रूड़की कावड़ पटरी पर आस्था का सैलाब उमड़ा है वहीं कुछ समाजसेवी और राजनैतिक पार्टियों के साथ साथ सरकारी महकमे के लोगों द्वारा भी शिवभक्तो की सेवा के लिए भण्डारे और चिकित्सा शिविर आयोजित किये जा रहे है!आज रूड़की ऊर्जा द्वारा भी कावड़ पटरी पर कावड़ सेवा शिविर लगाया गया! इस कावड़ सेवा शिविर में ऊर्जा निगम की टीम पूरी आस्था के साथ शिवभक्तों की सेवा में जुटी नज़र आई!इस शिविर में बड़ी संख्या में शिवभक्त भोजन और फलों के साथ साथ शुद्ध पीने के पानी का लाभ उठा रहे है!इस मौक़े पर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अनिल मिश्रा, एस डी ओ अश्वनी कुमार, एस डी ओ आकाश सिंह की पूरी टीम का इस सेवा शिविर में विशेष सहयोग बताया जा रहा है जिसमें महिलाएं, युवा और बुज़ुर्ग हर समय कावड़ियों की सेवा में तत्पर रहते है! इस दौरान अधिशासी अभियंता अनिल मिश्रा ने बताया की वह हर बार शिवभक्तो के लिए कावड़ सेवा शिविर लगाते है जिसमें भोजन, फल और शुद्ध पीने का पानी हर समय उपलब्ध रहता है!उन्होंने कहा की शिवभक्तों की सेवा से उन्हें काफी आनंद मिलता है वह शिवभक्तो की सेवा में हर समय दिन हो या रात लगे रहते है!उन्होंने कहा की उनके विभाग की कावड़ सेवा शिविर में अहम् भूमिका रहती है लेकिन और लोगो को भी इस तरह के कार्यो में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए!उन्होंने कहा की भगवान् शिव के आशीर्वाद से उन्हें शिवभक्तों की सेवा करने में बड़ा आनंद मिलता है आगे भी वह इसी तरह की सेवा लगातार वह करते रहेंगे! इस कावड़ सेवा शिविर में बड़ी संख्या में लोग शिवभक्तो की सेवा में मौजूद रहे! जिनमे अनिल दुबे, अश्वनी कुमार,जे ई सतीश सैनी, उषा रावत, दीपक शांडील्य, दिगंबर ध्यानी, अब्दुल, जे ई मांघे राम,राजीव त्यागी, प्रीती चौरसिया, जव्वाद अली, सुखवीन्दर गिरी, उमर दराज़, सुहैल और प्रदीप नेगी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे!





More Stories
भाजपा की प्रचंड जीत से देहरादून में जश्न का माहौल,*दर्जाधारी राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने ढोल की थाप पर किया जमकर डांस।
उत्तराखण्ड के हज यात्रियों में भारी उत्साह, प्रस्थान, 305 जायरीन मदीना मुनव्वरा के लिए रवाना।
रूड़की के पुहाना में ग्लोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और श्यामवीर सैनी ने किया शुभारम्भ, अल्ट्रासाउंड की रहेगी सुविधा।