आरिफ नियाज़ी।
रूड़की कावड़ पटरी बम बम भोले के नारों से गूंज रही है तो वहीं सामाजिक और राजनैतिक दलों के लोग कावड़ सेवा शिविर लगाकर जगह जगह भण्डारे और निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर रहे है!
वहीं मगलौर कोतवाली पुलिस के काँस्टेबल आमिर खान गंगा जल लेकर जा रही बीमार महिला के लिए फरिश्ता साबित हुए!दरअसल एक कावड़ लेकर चल रही सुनीता नाम की महिला की मगलौर मोहम्मदपुरझाल के पास पहुंची तो सुनीता की तबीयत अचानक खराब हो गई जिसे सांस लेने मे बहुत परेशानी हो रही थी इसी दौरान सूचना मिलने पर आनन फ़ानन पुलिसकर्मियों द्वारा 108 एम्बुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल में भिजवाया गया जहाँ महिला का उपचार चल रहा है!मगलौर कोतवाली पुलिस कावड़ यात्रा को लेकर बेहद गंभीर बनी हुई है!





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।