आरिफ नियाज़ी।
मांगलौर में एक व्यक्ति द्वारा डायवर्जन पॉइंट नहर पुल पर सूचना दी की दिल्ली की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर तीन भोले आ रहे हैं जिनमें मोटरसाइकिल चलाने वाला शराब के नशे में है जो कहीं भी सड़क दुर्घटना कर सकता है। सूचना पर नहर पुल मंगलौर पर नियुक्त मगलौर कोतवाली के उप निरीक्षक नरेंद्र राठी द्वारा मय हमराही कर्मचारी गण के साथ उक्त मोटरसाइकिल की चेकिंग की गई तो कुछ देर बाद उक्त मोटरसाइकिल नहर पुल मंगलौर पर आई जिसका चालक मोटरसाइकिल को खतरनाक तरीके से चला रहा था जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो वह नहीं रुका और भगाने का प्रयास करने लगा जिसको आवश्यक बल प्रयोग कर बामुश्किल रोका गया उक्त मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति सवार थे चालक ने अपना नाम मोहित पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम मांडी थाना इसराना जिला पानीपत हरियाणा उम्र 24 वर्ष बताया जो बिना हेलमेट के नशा शराब में ट्रिपल राइडिंग के साथ मोटरसाइकिल चलाता हुआ पाया गया जिसका मेडिकल परीक्षण कराया गया मेडिकल परीक्षण में शराब पिया होने की पुष्टि हुई चालक को गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस लिया गया अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मोटरसाइकिल को MV एक्ट में सीज कर थाना कोतवाली मंगलौर में दाखिल किया गया है। चालक के साथी शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई भी की गई है।
आरोपी शराबी चालक
रोहित पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम मंडी थाना इसराना जिला पानीपत हरियाणा उम्र 24 वर्ष
2=सुनील पुत्र शोभाराम निवासी ग्राम चरला थाना फलावदा जिला मेरठ उम्र 32 वर्ष
*सीज वाहन*
1=HR -12 AR-6914 (ट्रिपल राइडिंग)
2=UP-15CB-7396
*पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई*
मोनू पुत्र कैलाश निवासी ग्राम चरला थाना फलावदा जिला मेरठ उम्र 28 वर्ष





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।