आरिफ नियाज़ी।
रूड़की कावड़ पटरी पर जहाँ शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा है वहीं कुछ समाजसेवी और राजनैतिक पार्टियों के नेताओं ने भी शिवभक्तो की सेवा के लिए भण्डारे और चिकित्सा शिविर आयोजित किये है नागल ब्लॉक प्रमुख और वरिष्ठ भाजपा नेत्री संजना चौधरी द्वारा भी कावड़ पटरी पर चौथा कावड़ सेवा शिविर लगाया गया है जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचकर भोजन और फलों के साथ शुद्ध पीने के पानी का लाभ उठा रहे है!ब्लॉक प्रमुख का परिवार पिछले चार सालों से यह शिविर लगाता आ रहा है जिसमें युवा और बुज़ुर्ग हर समय कावड़ियों की सेवा में तत्पर रहते है! इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रणव कुमार चौधरी ने बताया की वह हर बार शिवभक्तो के लिए कावड़ सेवा शिविर लगाते है जिसमें भोजन, फल और शुद्ध पीने का पानी हर समय उपलब्ध रहता है!उन्होंने कहा की शिवभक्तों की सेवा से उन्हें काफी आनंद मिलता है वह शिवभक्तो की सेवा में हर समय दिन हो या रात लगे रहते है!प्रणव कुमार चौधरी ने कहा की उनके परिवार की कावड़ सेवा शिविर में अहम् भूमिका रहती है लेकिन और लोगो को भी इस तरह के कार्यो में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए!उन्होंने कहा की भगवान् शिव के आशीर्वाद से उन्हें शिवभक्तों की सेवा करने में बड़ा आनंद मिलता है आगे भी वह इसी तरह सेवा वह लगातार करते रहेंगे! इस कावड़ सेवा शिविर में बड़ी संख्या में समाज के लोग शिवभक्तों की सेवा करते नज़र आए! इस मौक़े पर प्रमुख प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार चौधरी, संदीप चौधरी, नारसन ब्लॉक के रिटायर्ड लेखाकार कमल कुमार आदि मौजूद रहे!





More Stories
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने पार्टी संगठन की मज़बूती के लिए जिले वार की समीक्षा।