आरिफ नियाज़ी।
हरिद्वार ज़िलें में कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन बेहद मुस्तैद नज़र आ रहा है! मगलौर कोतवाली पहुंचे डिप्टी कमाण्डर पी ए सी बीर सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक ली जिसमें उन्होंने कहा की कावड़ यात्रा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी!उन्होंने कहा की कावड़ यात्रा को लेकर सभी पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है! बीर सिंह ने कहा की किसी भी शिवभक्त को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसका ख़ास ध्यान रखा गया है!इतना ही नहीं मगलौर से डायवर्ज़न कहाँ से कब कब होना है कावड़ पटरी पर पैदल कावड़ यात्रा को लेकर भी सभी को बता दिया गया है! डी जे को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए है की ज़्यादा बड़े डी जे नहीं चलेंगे और अधिक साउंड भी नहीं होनी चाहिए!सभी पुलिस कर्मियों को बता दिया गया है की शिवभक्तो की सुविधा का विशेष रूप से भी ध्यान रखना है!किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए!इस बैठक में सी ओ मांगलौर विवेक कुमार, कोतवाली प्रभारी शान्ति कुमार गंगवार, एस एस आई रफत अली, प्रदीप कुमार आदि के आलावा बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे!





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।