आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड यूपी बॉर्डर पर शिव वैष्णव ढाबे पर भोजन में प्याज मिलने पर सैंकड़ो कावड़ियों ने जमकर हंगामा काटा और ढाबे स्वामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत किया! शिव भक्त भोजन में प्याज मिलने से बेहद नाराज दिखाई दे रहे थे जिसके चलते मौके पर हंगामा होते ही अफरा तफरी मच गई पुलिस ने भोजन के ढाबे को तुरंत बंद कराया और बाबा स्वामी को अपने साथ ले गई तब जाकर शिव भक्त शांत हुए! फिलहाल मौक़े पर भारी पुलिस फ़ोर्स को तैनात किया गया है! दरअसल उत्तराखंड सीमा पर गुप्ता चार्ट भंडार का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि आज सुबह फिर उसी स्थान पर शिव वैष्णव ढाबे पर शिव भक्तों ने भोजन किया तो उसमें प्याज की सुगंध आने पर शिवभक्त भड़क गए!जिसके बाद कावड़ियों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया और ढाबा स्वामी के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी शुरू कर दी! जिसके चलते देखते ही देखते मौके पर शिव भक्तों की भारी भीड़ जुटने लगी इस दौरान पुलिसकर्मियों के भी हाथ पैर फूल गए पुलिस को शिव भक्तों को शांत करने में काफी मशक्कत उठानी पड़ी! दरअसल उत्तराखंड सरकार ने भी कावड़ यात्रा को लेकर कुछ सख्त दिशा निर्देश ढाबा स्वामियों को जारी किए हैं तीन दिन पूर्व गुप्ता चार्ट भंडार पर भी मुस्लिम युवक के बार कोड को लेकर शिव भक्तों ने जमकर हंगामा काटा था आज उसी स्थान पर राजकुमार के शिव वैष्णव ढाबे पर शिव भक्तों ने जमकर हंगामा कर डाला फिलहाल मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है ढाबा स्वामी राजकुमार का कहना है कि अभी कावड़ यात्रा शुरू नहीं हुई थी जिसके चलते उसके ढाबे पर प्याज रखी हुई थी लेकिन अब उसका ध्यान रखा जाएगा!





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।