आरिफ नियाजी।
रूड़की ब्लॉक में प्रधान संगठन के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है सब कुछ ठीक ठाक रहा तो पांच जुलाई को अध्यक्ष पद पर निर्णय लिया जायेगा। आज सुबह खराब मौसम के चलते बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और प्रधान पति अलग अलग गांव से रूड़की ब्लॉक में पहुंचे थे जहां संगठन की बैठक में काफी गहमा गहमी का माहौल रहा! इस बीच भंगेडी महावतपूर के ग्राम प्रधान नरेंद्र कुमार के नाम पर ग्राम प्रधान अध्यक्ष बनाने के लिए सहमत दिखाई दिए। प्रधान नरेंद्र कुमार ने सभी ग्राम प्रधानों से अपील करते हुए कहा कि इस बार संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए उन्हें अध्यक्ष पद के लिए मौका दे!फिलहाल नरेंद्र कुमार के सामने अगर कोई दूसरे प्रधान का नाम सामने नही आता तो नरेंद्र कुमार की स्थिति काफी बेहतर है और पांच जुलाई को उनके नाम की घोषणा कर दी जायेगी ! गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के बाद ब्लॉक में पुहाना प्रधान को अध्यक्ष चुना गया था लेकिन अब प्रधान संगठन के नए अध्यक्ष को लेकर कवायद तेज हो गई हैं।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।