आरिफ नियाजी।
भारतीय सेना के जाबांज सूबेदार अंकुर रावत का दूसरी बार माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने पर भाजपा नेताओं ने एक निजी होटल में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।इस दौरान राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल,राज्य मंत्री श्यामवीर सिंह सैनी,मेयर अनीता अग्रवाल,उनके पति ललित मोहन अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर अक्षय प्रताप सिंह,प्रधान कमला बमौला, पूजा नन्दा ,पंकज नन्दा ,पार्षद नेगी आदि मौजूद रहे।
भारतीय सेना के वीर योद्धा सूबेदार अंकुर रावत ने देश का नाम एक बार फिर ऊँचा किया है। उन्होंने दूसरी बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर ना केवल भारतीय सेना बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में भाजपा नेताओं ने एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में उनका भव्य स्वागत किया।
समारोह के दौरान सूबेदार अंकुर रावत का फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, भाजपा नेता देशराज कर्णवाल, श्यामवीर सिंह सैनी, हरिद्वार की मेयर अनीता अग्रवाल एवं उनके पति ललित मोहन अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर अक्षय प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान कमला बमौला, भाजपा नेता पंकज नंदा ,रेलवे बोर्ड की सलाहकार पूजा नन्दा और पार्षद नेगी समेत कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
नेताओं ने सूबेदार अंकुर रावत के जज्बे और साहस की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और देशभक्ति से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
सूबेदार अंकुर रावत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी देश सेवा के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि चुनौतियां बहुत थी जिनका डटकर मुकाबला करते हुए इस लक्ष्य को पूरा किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा आई टी सेल के सुशील रावत ने किया।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।