आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर के रोहालकी दयालपुर गांव पहुंचे राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल को कांग्रेस विधायक ममता राकेश और भाजपा नेता सुबोध राकेश समर्थकों का भारी गुस्सा झेलना पड़ा।देशराज कर्णवाल भगवानपुर विधानसभा के कई गांव में विकास कार्य शुरू ना होने की शिकायत पर सबसे पहले रूहालकी दयालपुर गांव पहुंच गए जहां सड़क का ठेकेदार भी मौजूद था।इस दौरान राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने आरोप लगाया कि राज्य वित्त से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ ना होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस विधायक ममता राकेश को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि एक तरफ तो ममता राकेश भगवानपुर में विकास कार्य ना होने का प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगा रही हैं वहीं दूसरी तरफ विकास ना कराने के सरकार पर आरोप लगा रही है।देशराज ने बताया की ब्लॉक प्रमुख के निलंबन के बाद तीन सदस्य कमेटी बनाई गई थी जिसने लगभग एक करोड़ 51 लाख 78 हजार के विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी की थी।लेकिन उसके बाद से लगातार ममता राकेश और ब्लॉक प्रमुख ठेकेदारों पर अनुचित दबाव बना रहे है। दोनों विकास कार्यों में बाधा पहुंचा रही हैं जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।राज्य मंत्री ने आरोप लगाया कि विधायक ममता राकेश का प्रतिनिधि पूर्व प्रधान संजय और सुबोध राकेश का प्रतिनिधि जॉनी कुमार लगातार काम में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।इस दौरान राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने राकेश परिवार पर आरोप लगाया कि राकेश परिवार की भगवानपुर से राजनैतिक जमीन खिसक चुकी है जिससे बौखलाकर वह उनकी भतीजी ब्लॉक प्रमुख को गुमराह कर कोई गलत कार्य भी करा सकते हैं।यदि ऐसा हुआ तो इसके अंजाम ठीक नहीं होंगे ।इस दौरान राज्य मंत्री के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानपुर विराट गोयल,मंडलाध्यक्ष चुड़ियाला संदीप रघुवंशी के अलावा पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जिसके बाद राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल मोहितपुर गांव पहुंचे जहां के बीडीसी सदस्य हाजी रिजवान और ग्राम प्रधान मुस्तफा द्वारा लगभग तीन लाख चालीस हजार की इंटरलॉकिंग सड़क के कार्य का शुभारंभ किया गया।इसके बाद राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल सिरचदी गांव पहुंचे जहां गांव के बीडीसी सदस्य नीटू और सैंकड़ों ग्रामीणों द्वारा लगभग सात लाख अस्सी हजार की इंटरलॉकिंग सड़क का शुभारंभ भी किया गया।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।