Jan Mudde

No.1 news portal of India

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया ने देखी देश की ताकत – महेंद्र भट्ट

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।
केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और भाजपा के नेताओं में भारी उत्साह है जिसके चलते रुड़की के एक होटल में पहुंचे महेंद्र भट्ट ने केंद्र की मोदी सरकार की जमकर उपलब्धियां गिनाई।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि दुनिया के अन्य देशों में भारत को नई पहचान और ताकत दिलाना रही है।इतना ही नहीं सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि दुनिया मान रही है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 11 वर्ष विकसित भारत के अमृतकाल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की नई दिशा में एक अच्छा कदम है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि मोदी सरकार की जनहितकारी नीतियों, योजनाओं और ऐतिहासिक फैसलों को देश के विकास और जनकल्याण की दिशा में एक नया कदम है।जिसका देश की जनता के साथ साथ अन्य देशों के लोग भी मान रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को सिर्फ विकसित राष्ट्र के रूप में दिशा नहीं दी, बल्कि यह सुनिश्चित किया कि देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी मुख्यधारा से जोड़ा जाए। मोदी जी का मानना है कि जहां तकनीक है, वहीं तरक्की है। आज शासन सेवा का माध्यम है, सरकार सहभागी है और सुशासन हमारी संस्कृति बन चुका है।”

उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत ने एक के बाद एक ऐतिहासिक निर्णय लिए—चाहे वह जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना हो या तीन तलाक जैसी सामाजिक बुराई का अंत। इन फैसलों ने भारत को एक सशक्त, समानता आधारित और समावेशी राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि “मोदी सरकार की ‘आयुष्मान भारत’ योजना ने देश के करोड़ों गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा दी है। वहीं ‘मेक इन इंडिया’, ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘स्टार्टअप इंडिया’ जैसी योजनाओं ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का रास्ता खोला है।” उन्होंने कहा कि देश के गरीब अब केवल आंकड़ों का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि नीति निर्माण में केंद्रस्थ हो गए हैं।
रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि “मोदी सरकार ने केवल शहरों का ही नहीं, गांवों, किसानों और गरीबों का भी उत्थान किया है। उज्ज्वला योजना से लेकर जनधन योजना तक—हर योजना ने देश के आम नागरिक की जिंदगी में बदलाव लाया है। ऑपरेशन ‘सिंदूर साहस’ जैसे अभियानों ने भारत की सैन्य और रणनीतिक शक्ति का परिचय दुनिया को दिया है।”

जिला प्रभारी दान सिंह रावत ने जीएसटी, वक्फ संशोधन बिल और वन नेशन वन राशन कार्ड जैसी पहलों को केंद्र सरकार की समावेशी और पारदर्शी सोच का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि “मोदी सरकार ने इस देश को ‘न्यू इंडिया’ की ओर अग्रसर किया है, जिसमें सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास मूल मंत्र है।”
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का सपना है—भारत का गरीब केवल लाभार्थी नहीं बल्कि नीति निर्धारण का अंग बने। यही वजह है कि ‘अंत्योदय’ के मंत्र के साथ हर योजना की जड़ में देश का सबसे पिछड़ा नागरिक रखा गया है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, देशराज कर्णवाल,भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक संजय अरोड़ा, अक्षय प्रताप सिंह,भाजपा नेता चेरब जैन,पवन तोमर,आदेश सैनी,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा ,राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, बृजमोहन सैनी, अवनीश शर्मा,विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिनिधियों और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369