आरिफ नियाज़ी।
एक तरफ जहां पहलगाम की घटना से पूरे देश में गुस्से और ग़म का माहौल है।वहीं रुड़की में एआईएम आईएम पार्टी ने भी पहलगाम की घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए नारेबाजी के साथ आतंकवाद का पुतला दहन किया।इस दौरान दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।इस मौके पर एआई एमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नैयर काजमी ने कहा कि पहलगाम की घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है ऐसे लोग किसी धर्म के नहीं हो सकते।उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता ऐसे लोग इंसानियत के खिलाफ हैं ।ऐसे लोगों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि देश और दुनिया के लिए एक नजीर बने।उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग देश में हिंदू मुस्लिम एकता को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं कश्मीर की घटना के बाद लगातार कुछ नफरती लोग इस देश के माहौल खराब कर रहे हैं जो काम पाकिस्तान ने किया है उसी काम को कुछ लोग सोशल मीडिया पर आगे कर रहे हैं।इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल वाजिद,जिला सचिव आस मोहम्मद,आजाद,साकिब मलिक,मौलाना एजाज़,मौलाना अरशद, तंजीम,अरशद और राशिद ठेकेदार, हाजी महबूब,सलामत अली,इश्तियाक अहमद,मंजूर अली,वैध इमरान देशभक्त, आदि मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।