आरिफ़ नियाज़ी।
रुड़की की पिरान कलियर विधानसभा से कांग्रेस विधायक हाजी फुरकान अहमद ने नगर पंचायत चुनाव में करारी हार के बाद अपने गांव रामपुर में लाखों की लागत से बनने वाली सीसी रोड और इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क के निर्माण कार्य का फीता काटकर शिलान्यास किया है।
गौरतलब है कि रुड़की के रामपुर मे सड़को की बदहाल हालत को देखते हुए पिरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने राज्य योजना के तहत 82 लाख 87 हजार का बजट पास कराकर क्षेत्र वासियों को एक अच्छी सौगात दी है जिससे क्षेत्र वासियों को अब नई सड़क बनने के बाद उबड़ खाबड सड़क से बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल रामपुर नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद की पत्नी को करारी हार का सामना करना पड़ा था लेकिन अब सड़क के शिलान्यास से विधायक को उम्मीद है कि कांग्रेस रामपुर में अधिक मजबूत होगी।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।