आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के इमली रोड़ पर सोमवार की देर शाम बच्चों की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर लात घूंसे और लाठी डंडे चले। जिससे मौके पर हंगामा और अफरातफरी मच गई। इस मारपीट में फिरोज और दूसरे पक्ष की शहजादी पत्नी मेहरबान घायल हुए हैं। आसपास के लोगों द्वारा दोनों ओर से घायलों को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इमली रोड़ निवासी मेहरबान का पुत्र ज़ुबैर बार बार फिरोज़ के मकान की बैल बजा रहा था जिसे कई बार मना किया गया लेकिन वह नहीं रुका ।आरोप है कि इसी को लेकर फिरोज पुत्र यामीन गुस्से से आग बबूला हो गया और उसने मेहरबान के घर पर पहुंचकर उसकी पत्नी शहजादी के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी।आरोप है कि फिरोज के साथ बाबर और सोनू भी थे जिन्होंने शहजादी के साथ मारपीट की। इस मारपीट में फिरोज और शहजादी घायल हुए हैं।फिलहाल दोनों का उपचार रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है। फिलहाल तहरीर के आधार पर पुलिस जांच करने में जुटी है।





More Stories
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।