आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर की बियर फैक्टरी में मामूली कहासुनी को लेकर फैक्टरी कर्मचारियों के दो गुटों में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले जिसमें दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन कर्मचारी घायल हुए हैं।जिनमें एक कर्मचारी की हालत को गंभीर देखते हुए सिविल हॉस्पिटल से ऋषिकेश एम्स रैफर किया गया है।फिलहाल दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच करने में जुटी है।

दरअसल भगवानपुर के छापुर के पास वी वी एस बीयर की फैक्टरी है।सोमवार की देर शाम किसी बात को लेकर कर्मचारियों के दो गुट आमने सामने आ गए जिसके चलते हंगामा इतना बढ़ा कि मौके पर अफरातफरी मच गई ।

कर्मचारियों के दो गुटों में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले जिसमें एक पक्ष के अजय पुत्र अरविंद,सूरज पुत्र पवन कुमार,भारत पुत्र पवन कुमार निवासी छापुर जबकि दूसरे पक्ष के प्रदीप पुत्र हेमपाल सिंह निवासी तेजपुर ,लक्ष्य पुत्र रामकुमार निवासी बढेडी गुर्जर गागलहेडी,और राहुल पुत्र सतीश बहेड़की गुर्जर घायल हुए हैं।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल भेजा है जहां अजय पुत्र अरविंद की हालत को गंभीर देखते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने हायर सैंटर ऋषिकेश रैफर किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।