रुड़की । आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर विधानसभा से चुनाव लड़े भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मंगलौर पहुंचे जिनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर करतार सिंह भड़ाना ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मधु सिंह और सभी भाजपा मंडल अध्यक्षों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर करतार सिंह भड़ाना ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि 2027 में वह मंगलौर विधानसभा से ही चुनाव लड़ेगे। जिसके लिए उन्होंने अभी से तैयारी शुरू कर दी हैं । और गांव गांव जाकर ग्राम प्रधानों स्थानीय नेताओं और जनता से मिलकर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं भड़ाना ने कहा कि उन्हें पार्टी जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी उस पर वह खरा उतरेंगे। पार्टी हाइकमान ने मंगलौर विधानसभा से उन्हें मौका दिया तो पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगे। करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि सरकार के तीन साल पूरे होने पर मंगलौर विधानसभा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे। जिसके लिए अभी से तैयारी शुरू हो गई हैं।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शोभित गुप्ता,राजीव राणा,मंडल महामंत्री उशेषपाल सैनी, चौधरी अजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष विकास पाल,प्रधान सुमित त्यागी, शिशु प्रधान,मोनू बाल्मीकि,सुधीर प्रधान, ओमप्रकाश ,भूषणलालआदि सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।