आरिफ नियाज़ी।
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को लूटी गई बाइक,तमंचा और अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम के द्वारा 24 घंटे के अंदर लूट का सफल खुलासा करने पर पुलिस कप्तान ने टीम की पीठ थपथपाई है।
सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि ग्यारह मार्च को अभिषेक पुत्र टेकराम द्वारा तहरीर देकर बताया कि नौ मार्च को अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा उसकी मोटर साइकिल, मोबाइल फोन, 4000/ रूपये नगद और एक हजार रूपये यूपीआई के माध्यम से तमंचे के बल पर लूटकर फरार हो गये थे मामले में पुलिस ने मुकदम दर्ज किया और टीम गठित कर जांच शुरू की थी।
तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुये एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गयी। टीम के द्वार सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुये मोटर साईकिल के साथ लूटपाट करने वाले 04 आरोपियों को रुड़की सोनाली पार्क से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बाइक, मोबाइल, घडी, ₹1700/- रूपये व एक तमंचा बरामद किया है। आरोपियों के नाम अमन कुमार निवासी नगला एहमाद ,विकास निवासी ढण्डेरा ,कालूराम निवासी ढण्डेरा रूडकी आशुतोष को गिरफ्तार किया है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।