Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में होली पर हुड़दंग मचाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई,एस एस पी ने रमजान और होली पर्व की दी मुबारकबाद

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

जिले में होली को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल ने साफ कर दिया कि होली पर हुड़दंग मचाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी ।उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले को होली के त्यौहार पर तीन जोन में बांटा गया है जो भी अतिसंवेदन शील क्षेत्र हैं उन पर पुलिस की खास नजर रहेगी।उन्होंने बताया कि मुस्लिम उलेमाओं द्वारा जुमें की नमाज का समय भी बदला गया है जिसके वह आभारी हैं लेकिन पुलिस सभी गली मोहल्ले की सुरक्षा पर भी पूरी नजर रखेगी।पुलिस पूरे अलर्ट मोड पर है अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एस एस पी ने कहा कि हरिद्वार जिले में होली का महापर्व बड़ी शांति के साथ मनाया जायेगा इसके लिए पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारी पूरी मुस्तैदी से लगे हुए हैं।एस एस पी परमेंद्र सिंह डोभाल ने होली और रमजान पर सभी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं और मुबारकबाद दी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369