आरिफ नियाज़ी।
रुड़की में जिस युवती ने आत्महत्या के इरादे से गंगनहर में छलांग लगाई थी वह एम प्रथम वर्ष की छात्रा है जो भगवानपुर अपने आवास से सुबह सवेरे रुड़की पहुंची और उसने सोलानी पार्क के पास गंगनहर में छलांग लगा दी । वहीं मौके पर गश्त कर रहे सीपीयू कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवती की जान बचा ली जिसे बाद में उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है सूचना मिलने पर उसके परिजन भी पहुंचे हैं।
दरअसल आज सुबह सोलानी पुल के समीप एक युवती अचानक से नहर में कूद गई थी जिसके बाद मौके पर लोगों के शोर मचाने पर कांवड़ पटरी पर गश्त कर रहे सीपीयू उप निरीक्षक मनोज शर्मा और कांस्टेबल कृपाराम चौहान ने युवती को गंगनहर में डूबते देखा तो युवती को बचाने के लिए दोनों ने गंगनहर में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद सीपीयू कर्मियों ने युवती को नगर निगम पुल घाट पर बाहर निकाल लिया। युवती को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंचे युवती के परिजनों का कहना है कि युवती एम ए प्रथम वर्ष की छात्रा है जो कई दिन से मानसिक तनाव में है आज वह उसे लेकर बालाजी मंदिर जाने वाले थे लेकिन सुबह सवेरे उनके उठने से पहले ही युवती रुड़की पहुंची जहां उसने गंगनहर में छलांग लगा दी। फिलहाल छात्रा का उपचार सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।