आरिफ नियाज़ी।
रुड़की श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा द्वारा भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जिसमें सैंकड़ों लोगों ने पुष्पों के साथ फूलों की होली खेली साथ ही अपने बड़ों को तिलक* कर उनसे आशीर्वाद* प्राप्त किया एवं एक दूसरे को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर सभा के मंत्री सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि होली मिलन कार्यक्रम हर वर्ष बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है उसी क्रम में हमारे सभा द्वारा एक भव्य में कार्यक्रम होली मिलन का आयोजित किया गया जिसमें सभा के सभी पदाधिकारी एवं मंदिर के भक्तगणों ने मिलकर फूलों की होली का आनंद लिया।
इस अवसर पर सभा के प्रधान सुरेश कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष भगवत स्वरूप ने कहा कि सनातन धर्म प्रेमियों को एक दूसरे के साथ मिलजुल कर होली का पर्व बनाना चाहिए यह ऐसा पर्व है जब एक दूसरे से हम दोष भावना छोड़ होली के रंग में रंग जाना चाहिए।
इस अवसर पर आचार्य रोहित शर्मा, आचार्य सचिन शर्मा, सभा के उपाध्यक्ष सोहन लाल मित्तल ,सभा के उप मंत्री गोपाल गुप्ता, अनुज शर्मा आदि उपस्थित रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।