आरिफ नियाज़ी।
हरिद्वार जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी के अलावा सभी सदस्य प्रमुखता से पहुंचे बोर्ड बैठक में सबसे पहले विगत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई जिसके बाद वर्ष 2025 – 26 का अनुमानित बजट अपर मुख्य अधिकारी द्वारा अध्यक्ष किरण चौधरी की अनुमति से बोर्ड बैठक में प्रस्तुत किया गया। बजट से संबंधित सभी अनुदान और व्यय मुद्दों पर आवश्यक चर्चा के उपरांत 2025-26 का लगभग 8 6 करोड़ का बजट सभी सदस्यों की सहमति से पारित किया गया। इसके अलावा सभी सदस्यों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट और हैंडपंप लगाए जाने के सुझाव दिए गए तथा ग्रामीण क्षेत्र में व्यवसायिक और आवासीय निर्माण कार्यों पर एच आर डी ए द्वारा कठोर नियम बनाए जाने पर आपत्ति जताई गई जिसके बाद तय हुआ कि पूर्व की भांति जिला पंचायत की अनुमति से ही ग्रामीण क्षेत्रों का नक्शा पास कराया जायेगा।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि जिला पंचायत हरिद्वार जिले में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कर रही है जिनमें शिक्षा ,स्वास्थ्य और सड़कों का विकास लगातार जारी है। हरिद्वार जिले में विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।वहीं उन्होंने कहा कि शहर की तरह ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार को जिला पंचायत को अधिक बजट देना चाहिए ताकि विकास तेजी से हो सके।इस मौके पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी संजय खंडूरी,अरविंद राठी,उपाध्यक्ष अमित कुमार,राजेंद्र सिंह,श्रीमती अनिता,परवीन,खुर्शीदा, अरसील अजीम,के अलावा विधायक फुरकान अहमद आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।