आरिफ नियाज़ी।
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चला आ रहा है।जिसके चलते संयुक्त सचिव के निर्देशन में बेडपुर क्षेत्र,धनौरी रोड पर निम्न अनाधिकृत कॉलोनियों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया- जिसमें
1. नदीम और शहजाद द्वारा बेडपुर चौक के पास लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में विकसित अनाधिकृत कॉलोनी, महकार द्वारा बेडपुर, वेलकम गेस्ट हाउस के सामने लगभग 13 बीघा क्षेत्रफल में विकसित अनाधिकृत कॉलोनी
3. हितबद्ध व्यक्ती द्वारा धनौरी मार्ग बेडपुर में लगभग 8 बीघा क्षेत्रफल में विकसित अनाधिकृत कॉलोनी
4. अनीश द्वारा धनौरी मार्ग बेडपुर में लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में विकसित अनाधिकृत कॉलोनी
5. राव शहजाद द्वारा बेडपुर चौक के पास लगभग 12 बीघा क्षेत्रफल में विकसित अनाधिकृत कॉलोनी
उक्त निर्माण व विकासकर्ताओं को मोके पर निर्देशित किया गया कि प्रश्नगत स्थल पर बिना नियमानुसार मानचित्र स्वीकृत कराये अन्यथा स्थल पर निर्माण व विकास कार्य ना करें, ध्वस्तीकरण की कार्यवाही क्षेत्रीय अभियंताओं व अन्य कार्मिकों के साथ सम्पन्न कराई गई। इस दौरान प्राधिकरण के अधिकारी जे सी बी लेकर पहुंचे थे।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।