शादान अली।
समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव समीर आलम ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखंड प्रदेश कमेटी और सभी पार्टी के विंग 25 जनवरी 2025 को भंग कर दिए गए थे जिसके चलते उत्तराखंड प्रदेश के अंदर अभी कोई भी साथी किसी भी पार्टी के पद पर नियुक्त नहीं है अगर कोई भी व्यक्ति पार्टी फोरम पर किसी भी प्रकार की बात करता है तो वो उस व्यक्ति की निजी बात तो हो सकती है लेकिन पार्टी की नहीं।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड समाजवादी पार्टी का उस बात से कोई ताल्लुक़ नहीं है पार्टी ने आज की प्रेस कॉन्फ़्रेंस का संज्ञान ले लिया है जल्द ही प्रेस वार्ता करने वाले व्यक्ति को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।इतना ही नहीं पार्टी इस व्यक्ति के बारे में पूरी छानबीन करेगी ऐसा व्यक्ति पार्टी का कोई सदस्य तक नहीं है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।