आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर नगर पालिका अध्यक्ष और सभी सभासदो को नगर पालिका प्रांगण में ज्वांइट मजिस्ट्रेट रुड़की आशीष कुमार मिश्रा द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद नगर पालिका चेयरमैन मोइनुद्दीन अंसारी ने कहा कि मंगलौर की जनता ने जिस उम्मीद और आशाओं के साथ उन्हें चेयरमैन बनाया है उन उम्मीदों पर वह खरा उतरेंगे।उन्होंने कहा कि उनका मकसद मंगलौर का विकास करना रहेगा।कस्बे में साफ सफाई पर ध्यान दिया जायेगा और सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

इस मौके पर मंगलौर विधायक क़ाज़ी निजामुद्दीन ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि मंगलौर की जनता ने मोइनुद्दीन अंसारी को जीता कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है अब जनता की उम्मीदों पर मोइनुद्दीन अंसारी भी सही साबित होंगे।जनता को अपने चेयरमैन से बहुत अधिक उम्मीद हैं मंगलौर के विकास में चेयरमैन अपना अहम योगदान देंगे।विधायक ने कहा कि बोर्ड चलाने में वह काफी सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि कस्बे में कूड़े के उठान पर अधिक ध्यान दिया जायेगा। कूड़े के निस्तारण के लिए भी ठोस कदम उठाने होंगे। मंगलौर के लोगों को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आसानी से मिले इसके भी प्रयास करने होंगे। नगर पालिका में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दिया जायेगा।उनका सहयोग हमेशा इस बोर्ड को मिलता रहेगा।उन्होंने कहा कि मंगलौर कस्बे को और बेहतर कस्बा बनाया जायेगा यह बोर्ड एक इतिहास बनेगा।

काजी ने कहा मंगलौर में उन्हें काफी शिकायतें मिल रही है पीने के पानी की समस्या को वह विधानसभा में भी उठाएंगे। काजी निजामुद्दीन ने कहा कि चौधरी इस्लाम के अनुभव का लाभ भी इस बोर्ड को मिलेगा।पूर्व चेयरमैन चौधरी इस्लाम ने कहा कि प्रमाण पत्रों को बनाए जाने की पावर नगर पालिका को दे देनी चाहिए। रमजान से पहले साफ सफाई और लाइट की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।इस मौके पर पालिका के अधिशासी अधिकारी नौशाद अली,तारीक खान के अलावा मरगूब कुरैशी, सभी सभासद प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।