आरिफ नियाज़ी।
रुड़की ।इमलीखेड़ा नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष और नगर पंचायत के सभी सदस्यों को एसडीएम भगवानपुर जितेन्द्र कुमार ने शपथ दिलाई।इस दौरान अध्यक्ष मनोज सैनी ने सभी के साथ मिलकर नगर पंचायत क्षेत्र के विकास करने का दावा करते हुए कहा कि इमली खेड़ा नगर पंचायत विकास के नए आयाम स्थापित करेंगी।इस दौरान मनोज सैनी के समर्थकों ने अध्यक्ष मनोज सैनी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
दरअसल नगर पंचायत इमली खेड़ा के चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद से ही अध्यक्ष और सदस्यों के शपथ ग्रहण का आयोजन नगर पंचायत भवन में किया गया था ।लगभग 2 बजे अध्यक्ष और सभी पंचायत के सदस्य मंच पर पहुंचे जहां एसडीएम भगवानपुर जितेंद्र कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए मनोज सैनी और कुल वार्ड 9 में से केवल 8 सदस्यों को शपथ दिलाई गई जबकि वार्ड एक से निर्वाचित सदस्य पवन रोड बाहर होने के चलते किसी कारण शपथ समारोह में उपस्थित नही हुए। शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सदस्यों का अभिवादन स्वीकार किया।
इस दौरान अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा कि जिस सोच के साथ लोगों ने उन्हें चुना है, वह उनकी हर उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से लोगों ने उन पर विश्वास जताया है। वह उनके विश्वास पर खरा उतरेंगे और नगर पंचायत को बदले हुए रूप में देखेंगे।इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ईमलीखेड़ा मंजू चौहान, नवनिर्वाचित सभासद रोशन लाल,नितिन ठाकुर, सोनिया सैनी,सचिन कुमार, प्रियंका,पूनम देवी ,अभिषेक कुमार, मेहरबान आदि उपस्थित रहे।





More Stories
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।