आरिफ नियाज़ी।
नारसन ब्लॉक में इस बार प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे तेजी से शुरू हो चुका है जिसके चलते सर्वे टीम गांव गांव जाकर लाभार्थियों का सर्वे करने में जुटी हैं।नारसन ब्लॉक में 2023-2024 का 402 प्रधामंत्री आवासों का लक्ष्य पूरा हो चुका है। नारसन खंड विकास अधिकारी सुभाष सैनी ने बताया कि सरकारी गाइडलाइन के मुताबिक नारसन ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे तेजी से चल रहा है। इस बार सरकार द्वारा आवास के सर्वे को लेकर कुछ अलग से पैरामीटर बनाए हैं जिसके चलते सर्वे टीम उसी पर कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में मोटरयुक्त तिपहिया वाहन या चौपहिया वाहन रखने वाला लाभार्थी पात्र नहीं माना जायेगा साथ ही आयकर अदा करने वाले,पचास हजार से अधिक की के सी सी धारक किसान भी प्रधानमंत्री आवास के पात्र नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के सर्वे का कार्य तेजी से चल चुका है जिसका लाभ लाभार्थियों को मिलना तय है।इस मौके पर चंद्रशेखर भट्ट भी मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।