आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड में सरकारी बजट को किस तरह से ठिकाने लगाया जा रहा है इसकी एक बानगी भगवानपुर खण्ड विकास कार्यालय में देखने को मिली।दरअसल उत्तराखंड पंचायत राज विभाग द्वारा ब्लॉक में ग्राम प्रधानों और कार्मिकों का आज से दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया था। प्रशिक्षण का जिम्मा देहरादून की संस्था किंचित प्रयास फाउंडेशन को सौंपा गया था जिसका यह प्रशिक्षण पहले ही दिन मात्र औपचारिकता बनकर रह गया।

आलम यह रहा कि इस प्रशिक्षण में प्रधानों की संख्या दस का आंकड़ा भी पूरा नहीं कर पाई जब इस बाबत एडीओ पंचायत से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने बताया कि उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों को सूचित कर दिया था लेकिन ग्राम प्रधान प्रशिक्षण में क्यों नहीं आए इसके बारे में जानकारी जुटाई जाएगी ।उन्होंने बताया कि यह 2 दिन का प्रशिक्षण है जिसमें ग्राम प्रधानों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही है लेकिन हरिद्वार जिले में कुछ ग्राम प्रधान इस प्रशिक्षण को लेकर गंभीर नहीं है जिसके चलते आज प्रधानों की संख्या बेहद कम रही है हालांकि भगवानपुर ब्लॉक में 54 ग्राम सभा है जिसमें 50% संख्या महिला प्रधानों की है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।