आरिफ नियाज़ी।
झबरेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी किरण चौधरी की जीत से उनके समर्थकों में भारी उत्साह है।किरण चौधरी ने अपने देवर भाजपा प्रत्याशी चौधरी मानवेंद्र सिंह को लगभग नौ सौ वोटों से हराया है।
गौरतलब है कि झबरेड़ा नगर पंचायत पर इस बार भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर मानी जा रही थी इस सीट पर तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच था। आज हुई मतगणना के अनुसार कांग्रेस से प्रत्याशी किरण चौधरी को 4507 वोट प्राप्त हुए जबकि भाजपा से प्रत्याशी मानवेंद्र चौधरी को 3647 मत प्राप्त हुए तथा आजाद समाज पार्टी से जैनब अंसारी को कुल 60 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी 860 मतों से विजय घोषित गए।इस जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।