आरिफ नियाज़।
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि मुसलमान विपक्षी दलों के बहकावे में न आएं तथा उनसे डरे नहीं खुलकर भाजपा के पक्ष में मतदान करें। भाजपा से किसी मुसलमान को डरने की ज़रुरत नहीं बल्कि सबका साथ सबका विकास का नारा लेकर भाजपा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास की राह पर अग्रसर है। भाजपा का हर कार्यकर्ता मजबूत है। भाजपा कार्यकर्ता मजबूत है। बिना किसी डर के भाजपा के पक्ष में मतदान करें। नगर पंचायत क्षेत्र के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र के तालाबों का सौन्दर्य करण करा कर झील के रुप में विकसित कराने के साथ ही पर्यटन स्थल के रुप में कराया जाएगा। भाजपा प्रत्याशी रवि राणा ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र का विकास करना ही उनका लक्ष्य है। इस मौके पर राव इखलाख, मुबारिक, मरगूब, दिलशाद, इरशाद, इरफान, सादिक, मुकर्रम, राशिद आदि अनेक क्षेत्र वासी मौजूद रहे।

कांग्रेस सरकार में राज्य मंत्री रहे राव सज्जाद ने उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स के समक्ष भाजपा को समर्थन करने का ऐलान करते हुए कहा कि जल्द ही वह अपने पूरे लावो- लश्कर के साथ भाजपा का दामन थामेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा का साथ जरूरी है। इसलिए वह बिना किसी स्वार्थ के भाजपा से जुड़कर क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाने का कार्य करेंगे। इस मौके पर राव साजिद, खालिद, नूर ,आशु अहमद, राव फैसल, राव मुशर्रफ आदि अनेक लोग मौजूद रहे।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।