Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुमिता सिंह ने प्रचार किया तेज, आप नेता प्रेम सिंह ने कहा ऐतिहासिक होगी जीत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की नगर निगम चुनाव में सभी प्रत्याशी बड़ी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटे हुए हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सुमिता सिंह पत्नी डॉक्टर नरेंद्र सिंह बड़ी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है सुमित सिंह का साफ-साफ कहना है कि अगर उन्हें मौका मिला तो रुड़की में दिल्ली की तर्ज पर विकास कार्य किया जाएगा ।रुड़की को एक मॉडल के रूप में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रुड़की शिक्षा नगरी के नाम से जाना जाता है लेकिन आज भी स्थिति बेहद बदहाल बनी हुई है । उन्होंने कहा कि रुड़की शहर का कोई विकास कार्य नहीं हुआ है जिससे लोग बेहद परेशान है आने वाले समय में जिस तरह से दिल्ली में विकास हुआ है उसी तरह से रुड़की का भी विकास कराया जाएगा।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है उन्होंने कहा कि रुड़की नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पक्की है आम आदमी पार्टी ही रुड़की का विकास कर सकती है जबकि भाजपा और कांग्रेस के लोग राजनीति कर देश और प्रदेश की जनता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं दोनों ही दलों की कोई विकास की सोच नहीं है अब समय आ गया है कि जनता आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताए ताकि यहां का बड़े पैमाने पर विकास हो सके। इस मौके पर आप के वरिष्ठ नेता और प्रत्याशी के पति डॉ नरेंद्र सिंह ने कहा कि वह पार्टी के कार्यकर्ता हैं आम आदमी पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने का मौका दिया है चुनाव में वह बड़ी मजबूती के साथ अपनी बात को जनता तक पहुंचा रहे हैं रुड़की नगर निगम की जनता शिक्षित है जो सभी कुछ जानती है अन्य प्रत्याशियों को वह सबक सिखाने का काम करेगी।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369