आरिफ नियाज़ी।
रुड़की वार्ड 34 में पार्षद पद के निर्दलीय प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान उर्फ छोटे भाई नेअपना प्रचार तेज़ कर दिया है।देर शाम एक कार्यक्रम के दौरान पार्षद प्रत्याशी फजलुर्रहमान का उनके समर्थकों द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके कार्यक्रम के आयोजक सैयद मोहम्मद हुसैन ने कहा कि आज उनके वार्ड ने तय कर लिया है कि एक समाजसेवी और विकास करने वाले व्यक्ति को जनता पार्षद चुनेगी ताकि उनके क्षेत्र का बड़े पैमाने पर विकास हो सके। उन्होंने कहा कि इस बार उनके वार्ड की जनता ने फजलुर्रहमान के चुनाव चिन्ह वायुयान पर मोहर लगाकर जिताने का निर्णय लिया है ।

इस मौके पर पूर्व पार्षद फजलुर्रहमान ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि अब वह जनता के बीच रहकर जनता की सेवा करना चाहते हैं जनता का निर्णय जो भी होगा वह उन्हें स्वीकार होगा।उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता केवल एक मौका देकर देखे अगर खरा साबित ना हुआ तो कभी भी वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।उन्होंने कहा कि बुजुर्गों और महिलाओं की दुआएं उनके साथ हैं इंशाअल्लाह जीत उनकी होगी।इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन सज्जाद झंझट और उनके पुत्र ने किया।इस दौरान फजलुर्रहमान समर्थकों में भारी उत्साह दिखाई दिया।इस मौके पर सैयद सिराज मेंहदी, दानिश मलिक, नफीस भाई, फहीम कासमी, पम्मी, जोजी, मुन्ना,शकील, वाहिद खान ,कदीर खान, बजाहत खान, महबूब सलमानी , मोहम्मद साजिद ,यावर हुसैन,साकिब और हैदर खान आदि सैंकड़ों लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।