आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के वार्ड 34 में इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।एक तरफ जहां मोहसिन अल्वी को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर हाजी फजलुर्रहमान ने मजबूत एंट्री कर कई प्रत्याशियों की नींद उड़ा दी है।

देर शाम साबरी मस्जिद के पास हाजी फजलुर्रहमान की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी जहां हाजी फजलुर्रहमान का उनके समर्थकों द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।खास बात यह रही कि बुजुर्गों के साथ साथ युवाओं की भी संख्या अधिक नजर आ रही थी। निर्दलीय प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि वह पहले भी वार्ड के पार्षद रहे हैं अगर जनता ने इस बार मौका दिया तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम किया करेंगे।

उन्होंने कहा कि अब से पहले नगर निगम ने इस वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं किया जिसका खामियाजा आज तक यहां की जनता भुगत रही है। उन्होंने कहा कि जनता उनके साथ है सभी लोगों का उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है।उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि एक बार उन्हें पार्षद जरूर बनाएं ताकि इस क्षेत्र की तस्वीर बदली जा सके।उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में ना आएं और एक एक वोट वायुयान के निशान पर दें।

कार्यक्रम का संचालन मशहूर शायर सज्जाद झंझट ने करते हुए कार्यक्रम में अपनी शायरी से चार चांद लगा दिए।इस मौके पर सैयद मोहम्मद हुसैन, हाजी इरशाद उर्फ टोनी, मोहम्मद हसीन, वारिस,मोहम्मद सुहैल,गफ्फार अली,सुहैल,जावेद,ज़ुबैर,फारूक पान वाले,फुरकान अली,नसीम खान,राव परवेज़,इरफान अली,रहमान ,अन्नू,याकूब कराटे वाले,अय्यूब ,छोटा कुरैशी,इकबाल ,आलम,अब्दुल्लाह कासमी,चांद,साजिद पान वाले,जाहिद,फरमान,उबैद,सोनी,समीर,उस्मान,आहत खान,आदिल,सुहैल,यावर हुसैन, जोजी ठेकेदार, अयान अंसारी उर्फ मिक्की आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के आयोजक पम्मी रहे ।





More Stories
मेधावी छात्राओं के सम्मान से गूंजा रुड़की नगर निगम हॉल, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल,समाजसेवी कुंवर जावेद इकबालऔर सुभाष नंबरदार ने बढ़ाया बेटियों का हौसला।
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।