आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के नगर निगम के मतलबपुर वार्ड नंबर 40 पार्षद पद के भाजपा प्रत्याशी नभ मौर्य के कार्यालय का उदघाटन भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया।इस मौके पर भाजपा सांसद का फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों पर जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पूर्व सांसद हरपाल साथी तीन बार सांसद रहे जिन्होंने बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए।हरपाल साथी को आज भी गांव गांव की जनता बखूबी जानती है। उन्होंने कहा कि अब उनका बेटा भी पार्षद का चुनाव लड़ रहा है नभ भी भाजपा का सिपाही है इसलिए नभ को जिताने का काम करें।त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नगर निगम की मेयर प्रत्याशी अनिता अग्रवाल और नभ मौर्य को ऐतिहासिक जीत दिलाएं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों में ही विकास हो सकता है। नभ मौर्य भी युवा है और उनमें कुछ करने का जोश है इसलिए वह क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कराएंगे उन्हें जिताकर नगर निगम में भेजना है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना था कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को नए आयाम दिए हैं आज पूरी दुनिया में मोदी का डंका बज रहा है।केंद्र की मोदी सरकार तमाम तरह की योजनाएं चला रही है जिनका लाभ जनता को मिल रहा है।इस मौके पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी लोग वोट अवश्य जरूर दें।नभ मौर्य को मौका देंगे तो कुछ नया होगा नभ मौर्य पढ़े लिखे एक शिक्षित युवा हैं जो विकास की सोच को लेकर चुनाव मैदान में हैं।उन्होंने कहा कि छोटी सरकार में भी सभी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए भाजपा को जिताना बेहद जरूरी है।इस मौके पर भाजपा पार्षद प्रत्याशी नभ मौर्य ने कहा कि एक बार वार्ड की जनता उन्हें जरूर अवसर दे वह सभी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।इस मौके पर राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, पूर्व सांसद हरपाल साथी,भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,मयंक गुप्ता,ठाकुर संजय सिंह,धीर सिंह,महामंत्री प्रवीण सिंधु,अरविंद गौतम,रश्मि चौधरी,पूजा नंदा,पंकज नंदा,बैजंतीमाला आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





More Stories
मेधावी छात्राओं के सम्मान से गूंजा रुड़की नगर निगम हॉल, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल,समाजसेवी कुंवर जावेद इकबालऔर सुभाष नंबरदार ने बढ़ाया बेटियों का हौसला।
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।