आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर नगर पंचायत में इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए रचित अग्रवाल को चुनाव मैदान में उतारा है तो वही नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस पार्टी ने गुलबहार को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस विधायक ममता राकेश गुलबहार को जिताने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करने में लगी है लेकिन मुकाबला कड़ा है कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व प्रमुख नासिर परवेज़ और उस्मान प्रधान गुलबाहर घर घर जाकर लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं उनका कहना है कि मौका मिला तो भगवानपुर में विकास की गंगा बहा दी जाएगी उन्होंने कहा कि उन्हें जनता का लगातार आशीर्वाद और दुआएं मिल रही है उन्हें उम्मीद है कि भगवानपुर नगर पंचायत में कांग्रेस का ही परचम लहराएगा ।इस दौरान पूर्व प्रमुख और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नासिर परवेज़ का दावा है कि भगवानपुर में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी।
उन्होंने कहा कि भगवानपुर नगर पंचायत में आज तक भी कोई विकास कार्य नहीं हुए यहां पर बड़ी समस्याएं हैं जिनका समाधान होना बेहद आवश्यक है ।उन्होंने कहा कि जलभराव से लेकर साफ-सफाई के विशेष इंतजाम नहीं है लेकिन जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी को मौका दिया तो बड़े पैमाने पर विकास होंगे और भगवानपुर में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधान मोहम्मद उस्मान ने कहा कि गुलबहार की। ऐतिहासिक जीत होगी कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों से वोट के अपील कर रहे हैं ।उन्होंने कहा कि वह आम आदमी है जो लोगों से आसानी से मिल सकता है
उन्होंने कहा की कांग्रेस ही भगवानपुर क्षेत्र का विकास कर सकती है कांग्रेस विधायक ममता राकेश भी नगर पंचायत सीट को लेकर बेहद गंभीर है जो कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का काम कर रही हैं। ममता राकेश काफी मेहनत भी कर रही है आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।