आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के वार्ड 34 सत्ती मोहल्ले में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी मोहसिन अल्वी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वह पहले भी इस वार्ड से पार्षद रह चुके हैं और उन्होंने काफी विकास कार्य कराए हैं।

इस बार भी अगर वार्ड की जनता ने उन्हें मौका दिया तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम किया जायेगा।उन्होंने कहा कि वार्ड में अभी काफी समस्याएं हैं जिनका समाधान होना आवश्यक है इसलिए उनकी सभी लोगों से अपील है कि इस बार वह उन्हें जिताकर भेजें ताकि इस क्षेत्र का बड़े पैमाने पर विकास हो सके।

इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी हाजी मेहरबान अली ने कहा कि मोहसिन अल्वी पहले भी पार्षद रह चुके हैं उन्होंने काफी विकास कराया है अगर इस बार जनता ने पहले की तरह रिकॉर्ड मतों से जिताया तो इस क्षेत्र की विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।कार्यक्रम का संचालन नसीम खान,ने किया कार्यक्रम में शहाबुद्दीन अंसारी,नईम अहमद, हाजी शाकिर ,नसीम पान वाले,मौलाना अजहर,मौलाना इसहाक ,हाजी लतीफ, डॉ यासिर अराफात, जाफरी साहब, युवा नेता नफीस तेल वाले,साजिद मलिक,आज़म खान आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।