आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के वार्ड नंबर 33 सोत से इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है भाजपा पार्षद प्रत्याशी संजीव राय उर्फ टोनी को उनके बेहद खास माने जाने वाले मोहम्मद असलम समर्थित प्रत्याशी हैं। इस बार के चुनाव में भी उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।टोनी द्वारा देर शाम चुनावी कार्यालय का उदघाटन भाजपा की वरिष्ठ नेत्री पूजा नंदा और उनके पति पंकज नंदा ने किया। ।इस मौके पर बड़ी संख्या में टोनी के बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। इस मौके पर टोनी ने कहा कि अगर जनता का उन्हें आशीर्वाद मिला तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि वार्ड 33 में काफी विकास कार्य उनके द्वारा कराए गए हैं जनता ने मौका दिया तो और भी विकास इस क्षेत्र में कराए जाएंगे।उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास करना ही उनका मकसद रहेगा।इस मौके पर रेलवे बोर्ड की सलाहकार सदस्य पूजा नंदा ने कहा कि वार्ड की जनता का टोनी को पहले की तरह भारी समर्थन मिल रहा है जनता पहचान चुकी है कि उनका भला कौन कर सकता है।नगर निगम से साफ सफाई और अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।उन्होंने वार्ड की जनता से अपील करते हुए कहा कि एक बार संजीव राय उर्फ टोनी को सेवा का अवसर जरूर दें।दोनों ही इस क्षेत्र का विकास कर सकते है।इस मौके पर भाजपा नेता पंकज नंदा ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि वह वार्ड की हर समस्या को भली भांति जानते हैं और जनता से पहले से जुड़े हुए हैं जनता ने उन्हें पहले भी देखा और आजमाया है अगर जनता एक और मौका दे तो इस क्षेत्र का विकास बड़े पैमाने पर कराया जायेगा।





More Stories
रूड़की ग्रीन वे मॉडल स्कूल में योग दिवस के अवसर पर स्कूल के टीचर्स द्वारा कराया गया योग।
रुड़की के (पीजी) कॉलेज प्रांगण में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की रही धूम।
खानपुर विधायक उमेश कुमार का ‘जन निर्माण पार्टी’ के साथ 2027 का आगाज़ , भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार की जंग का एलान।