आरिफ नियाज़ी।
रुड़की नगर निगम चुनाव में जहां सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं तो वही भाजपा के वार्ड सदस्य भी मजबूत चुनाव लड़ते नजर आ रहे हैं रुड़की नगर निगम के वार्ड 9 से भाजपा के वरिष्ठ नेता देवराज पाल ने अपनी पत्नी प्रतिभा पाल को चुनाव मैदान में उतारा है।

प्रतिभा पाल को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है यहां तक की महिलाएं भी घर-घर जाकर प्रतिभा पाल के लिए लोगों से वोट देने के अपील कर रही है। इतना ही नहीं प्रतिभा पाल को जिताने के लिए देवराज पाल दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं । भाजपा नेता देवराज पाल का कहना है कि पिछले लंबे समय से वार्ड 9 में काफी समस्याएं रहीं है जिनका समाधान अभी होना बाकी है उन्होंने कहा कि मोहनपुरा की तरक्की और विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को जनता वोट दे ।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बज रहा है नरेंद्र मोदी ने इस देश को दुनिया के देशों में नई पहचान दिलाई है देवराज पाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में अगली सरकार रुड़की नगर निगम में भाजपा की बनने जा रही है ।नगर निगम बोर्ड भाजपा का होगा जिसमें बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मोहनपुरा क्षेत्र का विकास बड़े पैमाने पर किया जाना है यहां पर शिक्षा स्वास्थ्य और साफ सफाई के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। अगर जनता ने उन्हें मौका दिया तो सभी के सपने साकार होंगे और मोहनपुर एक क्लीन,ग्रीन और एक मॉडल के रूप में जल्द नजर आएगा ।उन्होंने कहा कि सपने बहुत है मोहनपुर को आगे बढ़ाना है जिसके लिए जनता का आशीर्वाद बेहद जरूरी है।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।