आरिफ नियाज़ी।
पाडली गुज्जर नगर पंचायत पर भाजपा के प्रचार ने तेजी पकड़ ली है।देर शाम तेलीवाला गांव में भाजपा प्रत्याशी चांदनी को तेली समाज का बड़ा समर्थन मिला है।इतना ही नहीं फरीद मलिक के आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बहरोज आलम को सिक्कों से तोला गया।इससे पहले बहरोज आलम का फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि भाजपा ने मुस्लिम समाज को प्रत्याशी बनाकर बड़ा काम किया है अब भाजपा के इस अहसान का बदला चांदनी को ऐतिहासिक जीत दिलाकर दिया जायेगा।वहीं भाजपा नेता बहरोज आलम ने कहा कि चांदनी की जीत पक्की है देश और प्रदेश में भाजपा तेजी से विकास करा रही है इसी को लेकर अब पाडली तेलीवाला और पनियाला गांव की जनता तय कर चुकी है कि चांदनी को ऐतिहासिक जीत दिलाना है।उन्होंने कहा कि वह भाजपा हाईकमान और शादाब शम्स के बेहद आभारी हैं कि उनके सहयोग से चांदनी आज चुनाव मैदान में है।बहरोज ने कहा कि उनके क्षेत्र में जलभराव और गंदगी की बड़े पैमाने पर समस्या है जिसे इस चुनाव के बाद दूर कर दिया जायेगा।पाडली गुज्जर नगर पंचायत को क्लीन ग्रीन और एक मॉडल के रूप में स्थापित किया जायेगा।इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।