Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में सुमिता सिंह होंगी आम आदमी की मेयर पद की प्रत्याशी, आप के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की नगर निगम चुनाव में इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी चुनावी मैदान में है तो वही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने जोरदार एंट्री कर इस मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है।

आम आदमी पार्टी ने रुड़की से मेयर प्रत्याशी के लिए सुमिता सिंह पत्नी डॉ चौधरी नरेंद्र सिंह को चुनाव मैदान में उतारकर एक मजबूत दाव खेला है आज शाम दिल्ली रोड स्थित चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर बेहद खुश नजर आए। इस दौरान कलेर ने कहा कि रुड़की में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर दिल्ली मॉडल की तर्ज पर रुड़की का विकास होगा।उन्होंने कहा कि आज तक भी रुड़की शहर को शिक्षा नगरी के नाम से जाना जाता हो लेकिन आज भी यह शहर बदहाल बना हुआ है।सबसे बड़ी समस्या शहर में जल भराव की सबसे बड़ी समस्या है। शहर में स्वास्थ्य सेवाएं हो या शिक्षा किसी पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा है। अगर जनता ने आम आदमी पार्टी का सुमिता सिंह को मेयर बनाया तो दिल्ली मॉडल की तर्ज पर काम किया जाएगा शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर सबसे पहले कार्य होगा उन्होंने कहा कि दिल्ली हो या पंजाब आम आदमी पार्टी ने किस तरह से विकास कार्य किया है इस तरह से उत्तराखंड में भी विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।

इस दौरान आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सुमिता सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी आज के समय में सभी की पहली पसंद बन चुकी है महिलाओं का भी उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है ।अगर रुड़की की जनता ने उन्हें मौका दिया तो यहां की जनता अपने आप में मेयर होगी जनता ही नगर निगम में विकास कार्य को लेकर निर्णय करेगी। उन्होंने कहा कि वह शिक्षित महिला है और शहर की जनता का उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है। मौका मिला तो शहर में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जाएंगे जल भराव से निजात मिलेगी साफ-सफाई के विशेष इंतजाम होंगे ।इस दौरान सुमिता सिंह के पति डॉ नरेंद्र सिंह ने बड़ी में बेबाकी के साथ कहा कि रुड़की शहर को जो क्लीन सिटी ग्रीन सिटी और मॉडल सिटी के रूप में बनाया जाना था जो नहीं हुआ। जिसके लिए यहां के जनप्रतिनिधियों का सबसे बड़ा दुर्भाग्य रहा है उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ नगर निगम का चुनाव लड़ेगी और रुड़की शहर का विकास किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369