आरिफ नियाज़ी।
रुड़की बहुजन समाज पार्टी से मेयर पद की प्रत्याशी सत्यवती वर्मा के चुनाव कार्यालय के उदघाटन अवसर पर आज बसपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ रही बसपा कार्यकर्ताओं में इतना उत्साह था कि वह ढोल नगाड़ों पर झूमते नजर आए।

इस अवसर पर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। चौधरी शीशपाल ने कहा कि भाजपा तानाशाही रवैया अपना रही है अब समय आ गया है कि जनता बहुजन समाज पार्टी की मेयर बनाने का काम करे। उन्होंने कहा कि नगर की जनता इस बार इतिहास बदलने जा रही है और बसपा प्रत्याशी को जीत दिलवाने का काम करेगी।
रामनगर में कचहरी के सामने चुनावी कार्यालय के उदघाटन अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जिनसे जनता पूरी तरह से परेशान आ चुकी है शहर की जनता इस बार बसपा प्रत्याशी को अपना समर्थन देगी और रुड़की का नाम इतिहास में लिखा जायेगा।

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत नौटियाल, श्री संत रविदास कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेश चौधरी ने कहा कि बसपा ने शिक्षित प्रत्याशी जनता को दिया है एक शिक्षित महिला ही शहर का विकास कर सकती है जो कि मजबूती के साथ निगम का संचालन करेंगी जिससे शहर की मूलभूत समस्याओं का समाधान भी होगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी,सोनी कुमार,चंद्रपाल,सोनू लाठी, प्रकाश कारवाल,दीपक वर्मा,विनोद वर्मा, मोहित सोनी,राहुल सोनी, मोहित विश्वास, अजय वर्मा, कुलदीप वर्मा, सोमपाल सिंह, शिव कुमार गौतम, कुलदीप सिंह कर्णवाल, साहब सिंह जायसवाल, सोनू मंडलाना,पवन कुमार, पीयूष कारवाल, अभी जाटव, अरुण जाटव, संजय कुमार कारवाल, दीप रमोला,अजय गैरोला आदि मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।