आरिफ नियाज़ी।
रामपुर नगर पंचायत के वार्ड सात से योगेश जमानिया पूरी मजबूती के साथ सभासद का चुनाव लड़ रहे हैं।योगेश जमानिया एक कर्मठ और जुझारू प्रत्याशी है जिसके दिल में कुछ विकास करने का जज्बा है।एक खास मुलाकात के दौरान योगेश जमानिया का कहना है कि आज तक भी उनके क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुआ जिसका खामियाजा इस क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि आज तक भी उनके वार्ड में जलभराव की स्थिति बनी हुई है जगह जगह लगे गंदगी के ढेर से क्षेत्र की जनता को संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा सता रहा है।अगर उनके वार्ड की जनता ने उन्हें जिताकर नगर पंचायत में भेजने का काम किया तो इस क्षेत्र की बदहाली को दूर किया जायेगा।

गौरतलब है कि योगेश जमानिया को कुछ विकास करने का जूनून है वह अपने समाज अपने लोगों के लिए कुछ करना चाहते हैं यह भी सच है कि अगर वार्ड की जनता उन्हें जिताकर भेजती है तो इस
क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी।योगेश जमानिया का परिवार विकास कराने में बेहद सक्षम है और उनकी स्थिति इस चुनाव में काफी बेहतर है।जनता का उन्हें भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है।उनका दावा है कि अगर वह जीतते हैं तो यहां की जनता सभासद होगी और विकास को गति मिलेगी।इस मौके पर महेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, विष्णु दत्त तिवारी,यशपाल आलू कारोबारी,दौलत राम,भोपाल,मीरा सिंह बाबूजी, महेंद्र सिंह,जोगिंदर सिंह, शान,राहुल गुरु,सोनू,सतीश जी,सोनू बाल्मीकि,अर्जुन फॉर्चून,राजा ,सोनू देश,सोनू देवी,बबीता,पारुल जमानिया,बाली जमानिया,रेखा जमानिया,ललित धीमान,और महकारी देवी ने अपना समर्थन योगेश जमानिया को दिया है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।